छत्तीसगढ़ के 'सिनेमा वाले बाबू' नायाब तरीके से छात्रों को दे रहे शिक्षा

By अनुराग गुप्ता | Sep 12, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शिक्षक अशोक लोधी ने बच्चों को पढ़ाने का एक नायाब तरीका ढूंढा है। जिसके जरिए बच्चे हंसी, खुशी पढ़ाई कर रहे हैं। जहां एक तरफ कोरोना वायरस महामारी के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं, वहीं अशोक लोधी जैसे शिक्षक बच्चों को उनके मोहल्ले में जा-जाकर पढ़ा रहे हैं। अशोक लोधी की खास बात यह है कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर टीवी और स्पीकर के साथ स्कूली बच्चों के लिए मोहल्ला में कक्षाएं आयोजित करते हैं और बच्चों को कार्टून भी दिखाते हैं।

कोरिया जिले में अशोक लोधी सिनेमा वाले बाबू के नाम से फेमस हैं। अशोक लोधी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस काम में अलग से पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है। साथ ही साथ स्थानीय प्रशासन भी उन्हें इस काम के लिए प्रोत्साहित किया है।

बता दें कि अशोक लोधी अपनी मोटरसाइकिल पर स्कूल का टीवी फिट किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग स्थानों पर जाकर बच्चों को पढ़ाकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन कर रहे हैं। समाचार एजेंसी को एक छात्र ने बताया कि यह मजेदार अनुभव है।हम एक साथ पढ़ाई करते हैं और कार्टून देखते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में