CISF के जवान ने सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोका! वर्दी के कर्तव्यों के आगे कोई सेलेब्रिटी नहीं

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2021

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अपनी को-स्टार कैटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश गए। उन्होंने मुंबई के एयरपोर्ट से रूस के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर चेकइन के दौरान एक सीआरपीएफ जवान ने उन्हें रोक लिया। अब मुंबई हवाईअड्डे से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीआरपीएफ के अधिकारी ने सलमान खान को उनके दस्तावेजों की चेकिंग के लिए रोका था। 

इसे भी पढ़ें: दीपिका-कटरीना के सवाल पर जब बोली थीं करीना कपूर, 

सीआरपीएफ अधिकारी ने सलमान खान को अपनी ड्यूटी के तहत रोका है। उन्होंने अपनी ड्यूटी का पालन करते हुए नियम सभी के लिए समान है उनका उदाहरण पेश किया है। भले ही कोई आम इंसान हो या फिर कोई बड़ा सेलेब्रिटी। सब नियमों के तहत हैं। 

फौजी के इस अंदाज के लोग कायल हो गये हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो वायरस होने के बात यूजर्स सीआरपीएफ जवान की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, ''जिस तरह से सीआईएसएफ के जवान ने उसे अंदर जाने से रोका वह बहुत अच्छा लगा'। वहीं दूसरे ने लिखा, ''द पावर ऑफ यूनिफॉर्म सीआईएसएफ''।

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान और कैटरीना कैफ 45 दिनों के टाइगर 3 की शूटिंग रूस में करेंगे, जो एक्शन दृश्यों से भरी फिल्म है और उन्हें ऑस्ट्रिया और तुर्की सहित कम से कम 5 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में शूट करते देखा जाएगा। टाइगर 3 स्पाई थ्रिलर में तीसरी किस्त है। पहली फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित एक था टाइगर थी और दूसरा भाग टाइगर जिंदा है जिसे अली अब्बास जफर द्वारा बनाया गया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Conrad Bengaluru हादसे में Lufthansa क्रू मेंबर और IBM मैनेजर की मौत, 2 लोग घायल

Dhruv Jurel के नाबाद 99 रन से India A ने पहले दिन बनाए 291/7

Gyan Ganga: रावण के अत्याचारों से व्याकुल पृथ्वी की करुण पुकार और श्रीराम अवतार की पृष्ठभूमि

Trump ने अब्दुल को वोट देने वालों को पागल बताया, उधर से जवाब भी तगड़ा आया