CISF ने मेट्रो सेवा दोबारा शुरू करने की बनाई योजना, मास्क लगाइए, आरोग्य सेतु एप रखिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के चालू होने पर यात्रियों को जांच से पूर्व शरीर से धातु की चीजों को हटाना होगा, मास्क पहनना होगा, मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी रखना होगा और जिन यात्रियों में फ्लू के लक्षण होंगे, उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। केद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा तैयार प्रस्ताव ये बातें कही गयी हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा में तैनात इस अर्धसैनिक बल ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक योजना तैयार की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और शहरी विकास मंत्रालय के परामर्श के बाद ही सीआईएसएफ की प्रस्तावित योजना को लागू किया जाएगा।

 मेट्रो के 160 से अधिक स्टेशनों की सुरक्षा के लिए लगभग 12,000 पुरुष और महिला कर्मियों को तैनात करने वाले इस बल की योजना के अनुसार रेल नेटवर्क की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जा सकता है। योजना में कहा गया है, ‘ आरोग्य सेतु एप्लिकेशन से जारी ई-पास से कोविड-29 के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान उन्हें मेट्रो के उपयोग से रोका जा सकता है। मेट्रो परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा साथ ही हर प्रवेश बिंदु पर हैंडवाश और हैंड सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।” 

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने नियम बनाने वाली समिति का किया गठन

प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक स्टेशन में प्रवेश से पूर्व थर्मल जांच की जाएगी और खांसी, जुकाम जैसे फ्लू के लक्षणों के साथ ही जिनका शारीरिक तापमान सामान्य नहीं होगा, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस प्रस्ताव को यह ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है कि यात्रियों, बल के कर्मियों, डीएमआरसी के कर्मियों और परिसर के अन्य लोगों की गति, सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। बल ने सुझाव दिया है कि सभी यात्रियों को बेल्ट, बकल्स जैसे धातु की चीजें जांच से पूर्व उतारना हेागा।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार