मंगलसूत्र हटाने का उदाहरण देते हुए तमिलनाडु के मंत्री ने NEET को लेकर उठाए सवाल, कहा छात्रों में भ्रम की स्थिति

By अभिनय आकाश | May 05, 2025

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) शुरू होने के बाद से ही छात्रों के प्रति भ्रम और बार-बार अनादर की भावना पैदा हुई है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर 'थाली' (मंगलसूत्र) हटाने सहित कई उदाहरणों का हवाला देते हुए बताया कि कैसे यह प्रणाली उम्मीदवारों के लिए अपमानजनक रही है। तिरुपुर में एक घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, जहां दो छात्राओं को NEET परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से रोक दिया गया था क्योंकि उनके कपड़ों में धातु के बटन थे। मंत्री ने कहा कि NEET शुरू होने के बाद से ही केवल भ्रम की स्थिति बनी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित NEET में न केवल अनियमितताएं बल्कि छात्रों को ठेस पहुंचाने वाले कई असम्मानजनक कृत्य हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

उन्होंने आगे कहा कि नीट को खत्म करने के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के प्रयासों को रोकना ही नहीं, बल्कि परीक्षा को पूरी तरह से उचित ठहराना “सभ्य व्यवहार नहीं हो सकता

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कई राज्यों को 7 मई (बुधवार) को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें