नागरिक संस्था ने आईसीआईसीआई बैंक के बचत खातों में न्यूनतम जमा राशि बढ़ाने का विरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

बैंकिंग हितधारकों की पैरोकारी करने वाली एक नागरिक संस्था ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर आईसीआईसीआई बैंक के बचत खातों में न्यूनतम जमा राशि बढ़ाने का विरोध किया है।

वित्त सचिव को लिखे एक पत्र में बैंक बचाओ देश बचाओ मंच ने निजी क्षेत्र के इस बैंक के फैसले को अन्यायपूर्ण और प्रतिगामी करार दिया। आईसीआईसीआई बैंक ने एक अगस्त या उसके बाद खोले गए नए बचत खातों के लिए न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता को पांच गुना बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है।

आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एमएबी को पांच गुना बढ़ाकर क्रमशः 25,000 रुपये और 10,000 रुपये कर दिया गया है।

नागरिक संस्था के संयुक्त संयोजक विश्वरंजन रे और सौम्य दत्ता ने दावा किया, यह प्रतिगामी निर्णय समावेशी बैंकिंग के सिद्धांत को कमजोर करता है। नागरिक संस्था ने इस निर्णय को तत्काल वापस लेने का आह्वान किया और सरकार से जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करने और व्यापक वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर

पीओके elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त