मिजोरम के लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया: CM जोरामथांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2019

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को कहा कि मिजोरम के लोगों ने नागरिकता कानून 1955 में प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया है। एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 से मिजोरम में अवैध प्रवासियों की बाढ़ आ जाएगी। 

जोरामथांगा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह से यहां राजभवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पदभार ग्रहण करने के बाद शाह पहली बार मिजोरम के दौरे पर आए हैं।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!