महाश्मशान घाट पर नगरवधुओं का प्रदर्शन, टूट सकती है 350 साल पुरानी परंपरा

By अमित मुखर्जी | Apr 04, 2022

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर 350 से वर्षों से भी पुरानी परंपरा टूट सकती हैं। दरअसल यहां राजा मान सिंह के समय से अष्ठमी के दिन नगर वधुओं द्वारा स्वरांजली और नृत्य प्रस्तुत किया जाता हैं। लेकिन जहा मंच बनता था वहां लकड़ी व्यपारियों ने अवैध कब्जा कर लिया हैं। जिसको लेकर आज नगर वधू धरने पर बैठ गयी। इनके साथ किन्नर समाज के लोग भी थे। बाबा मशान नाथ मंदिर में 6 अप्रैल से श्रृंगार उत्सव शुरू होगा। 

इसे भी पढ़ें: नेपाली प्रधानमंत्री ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद 

नगरवधुयों की माने तो उनका कहना हैं कि समाज मे आज उनकी कोई जगह नही हैं। कही भी जाओ तो लोग गलत निगाह से ही देखते। बाबा का एक मात्र ऐसा दरबार हैं, जहा हम अपने अगले जन्म में इस नरक से मुक्ति की कामना करते हैं। सरकार को परंपरा को टूटने नही देना चाहिये।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव