दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी, पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयंकर शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर से कम हो गई।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज, नए साल से पहले कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह 8.30 बजे सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।’’ पालम वेधशाला ने जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं लोधी रोड इलाके में पारा 2.8 डिग्री तक लुढ़क गया। आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, दिल्ली, चंडीगढ़ में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग ने दोपहर बाद आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि शीतलहर जारी रहने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर के अधिकांश भागों में शीतलहर के कारण पूरा दिन काफी ठंडा रहेगा।’’ मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में कड़कड़ाती ठंड जारी रहेगी। यह 1901 के बाद से दिल्ली में दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana