Russia में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया सिविल वॉर, येवगेनी प्रिगोझिन ने किया बड़ा दावा, रोस्तोव में मार्च कर रही वैगनर सेना

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2023

क्रेमलिन द्वारा उन पर सशस्त्र विद्रोह का आरोप लगाने के कुछ घंटों बाद वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि उसके लड़ाके यूक्रेन से रूस की सीमा पार कर आए थे। प्रिगोझिन ने मॉस्को में देश के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की कसम खाई है और कहा है कि उनकी सेनाएं अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को नष्ट कर देगी। यूक्रेन में युद्ध को लेकर प्रतिद्वंद्वी क्रेमलिन खेमों के बीच बढ़ती दुश्मनी अब खुलकर सामने आ गई है। वैगनर सेना अब रूसी शहर रोस्तोव में मार्च कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Putin को ऐसी चुनौती अमेरिका-यूक्रेन मिलकर भी नहीं दे पाए, आखिर वफ़ादार रसोईया बगावत पर क्यों उतरा?

राष्ट्र के नाम एक संबोधन में स्पष्ट रूप से नाराज पुतिन ने कहा कि वैगनर के सैनिकों द्वारा किया गया सशस्त्र विद्रोह पीठ में छुरा घोंपने वाला है और समूह के प्रमुख प्रिगोझिन ने रूस के साथ विश्वासघात किया। पुतिन ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में कहा कि यह हमारे देश, हमारे राष्ट्र की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।  

प्रमुख खबरें

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल