By अभिनय आकाश | Jul 22, 2025
सुप्रीम कोर्ट में एक हाई-प्रोफाइल तलाक के मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने तीखी टिप्पणी की। महिला द्वारा अत्यधिक गुजारा भत्ता की मांग सुनकर वे काफी परेशान दिखे। महिला, जिसकी शादी को केवल 18 महीने हुए थे, ने तलाक के बदले 18 करोड़ रुपये, मुंबई में एक घर और एक बीएमडब्ल्यू कार की मांग की। इस मामले की सुनवाई कर रहे मुख्य न्यायाधीश गवई ने एक तीखी टिप्पणी की जिसकी अब व्यापक चर्चा हो रही है। उन्होंने महिला को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि आप बहुत पढ़ी-लिखी हैं। आपको ऐसी चीजें नहीं मांगनी चाहिए, आपको कमाना चाहिए और स्वतंत्र रूप से रहना चाहिए। मांग करने का यह तरीका नहीं है।