कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की मांग, प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ें राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

नयी दिल्ली/बेंगलुरू। लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की मांग जोर पकड़ने लगी है कि इस बार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश की किसी सीट से चुनावी अखाड़े में उतरें। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि वह कर्नाटक से चुनाव लड़ें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने भी ऐसी ही मांग रखी है। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम ने गांधी को तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए याद किया कि कांग्रेस अध्यक्ष की दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने किसानों से झूठे वादे करने के लिए मोदी पर निशाना साधा

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक ने हमेशा कांग्रेस नेताओं का समर्थन किया है और उन्हें प्रोत्साहित किया है। यह इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के मामले में साबित भी हुआ है।’’।सिद्धरमैया ने ट्वीट किया है, ‘‘हम चाहते हैं कि भारत के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी कर्नाटक से चुनाव लड़ें और विकास का नया आयाम खोलें।'' गौरतलब है कि 1978 में इंदिरा गांधी ने कर्नाटक के चिकमंगलूर सीट से जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। दिलचस्प है कि कांग्रेस ने आसन्न लोकसभा चुनाव में चिकमंगलूर सीट अपने गठबंधन सहयोगी जनता दल (एस) को दे दिया है, जबकि बेल्लारी पार्टी के खाते में है।

 

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व