Thane जिले में भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

कल्याण-डोंबिवली नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 29 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के बीच झड़प होने के बाद शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार देर रात हुई।

रामनगर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार आर्य नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर पर शिवसेना उम्मीदवारों और लगभग 60 कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया था।

स्थानीय ठेकेदार नाटेकर ने दावा किया कि चुनाव प्रचार से लौटते समय उन पर धारदार हथियार और लोहे की सरिया से हमला किया गया। उनका इलाज फिलहाल एमआईडीसी स्थित एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुहास हेमाडे ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

युद्ध के बावजूद ईरान की हवा साफ, मगर शांति के बावजूद दिल्ली, मुंबई में AQI खतरनाक स्तर पर

Election Commission पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! 200 सांसदों ने CEC को हटाने वाले Notice पर किए दस्तखत

Global Crisis के बीच मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आश्वासन, India में Fuel की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें

Missing Children Report: West Bengal बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित? NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा