Nagpur में मवेशियों की तस्करी को लेकर दो गुटों में झड़प, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2024

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शुक्रवार तड़के मवेशियों की तस्करी को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना उप्पलवाड़ी इलाके में तड़केकरीब साढ़े पांच बजे घटी।

झड़प में शामिल एक व्यक्ति कथित तौर पर मवेशी तस्करी में शामिल था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मवेशी तस्कर शेख इमरान (23) अपने तीन दोस्तों के साथ कैम्पटी रोड पर एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने एक समूह को एसयूवी में गायों को ले जाते हुए देखा।

अधिकारी ने बताया कि इमरान और उसके दोस्तों ने एसयूवी का पीछा किया, जो उप्पलवाड़ी इलाके में रुकी। इस दौरान आरोपी शेख शादाब (27) और उसके साथी ने इमरान और उसके दोस्तों पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि इमरान अपने दो दोस्तों के साथ भागने में सफल रहा, लेकिन उसके गुट का एक अन्य सदस्य पीछे छूट गया और उस पर दूसरे गुट के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। अधिकारी ने कहा कि इमरान बाद में घटनास्थल पर लौटा और पुलिस को फोन किया तथा घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी शेख शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray