मध्य प्रदेश के सागर जिले में कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

सागर (मध्य प्रदेश)। जिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में पुलिसकर्मियों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थानीय कांग्रेस नेता स्वदेश जैन ने बताया कि 17 जनवरी को कुरई में एकसेल्फी प्वाइंट को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ दायर एक झूठे मामले के खिलाफ विरोध करने और अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुमति मांगी थी।

इसे भी पढ़ें: उप्र में भाजपा के चुनावी कार्यक्रम में कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई

सिंह ने दावा किया कि 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। कुरई अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि दोनों पक्षों ने ज्ञापन सौंपने की अनुमति नहीं मांगी थी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के 15 से अधिक प्रदर्शनकारी और इतने ही पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात