गुजरात : आणंद जिले में दो समुदायों के लोगों के बीच संघर्ष, कांस्टेबल सहित चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

आणंद। गुजरात के आणंद जिले में सांप्रदायिक झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, बोरसद कस्बे में शनिवार की रात एक विवादित भूखंड पर ईंटें डालने के मामले में हुए संघर्ष के संदर्भ में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक डी आर पटेल ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के करी 50 गोले और रबर की 30 गोलियां दागीं। उन्होंने कहा कि कस्बे में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें: मशहूर फैशन डिजाइनर Prathyusha Garimella की बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने किया केस दर्ज

अधिकारी ने कहा, पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे और तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के सिलसिले में अब तक कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शहर में 15 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां भारी सुरक्षाबल तैनात किया है। अधिकारी ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपी) की दो कंपनियों को भी प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के लिए बुलाया गया है।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वंदे मातरम का हुआ गान, पीएम मोदी-अमित शाह रहे मौजूद

हूती विद्रोहियों का सबसे बड़ा हमला..सऊदी के जहाज को उड़ाया!

कर्नाटक विधानसभा में Food Safety Raid, थाली में मिले Cockroaches, मंत्रियों की सेहत से खिलवाड़

Health Tips: Self-Confidence पर चोट करते हैं पीरियड्स कमेंट्स, महिलाओं की Mental Health पर पड़ता है गहरा असर