प्रयागराज के मुख्य आरोपी जावेद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, टूटा घर का गेट, भारी सुरक्षा बल तैनात

Bulldozer
ANI
अभिनय आकाश । Jun 12 2022 1:27PM

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले उसके आवास पर एक विध्वंस नोटिस लगाया था, जिसमें उन्हें आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा था क्योंकि यह "अवैध रूप से निर्मित" है।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद शहर में हुए हिंसा व पथराव को लेकर अब पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को शहर में हुए पथराव के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप सहित 68 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की तरफ से जावेद को ही हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया था। जावेद की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले उसके आवास पर एक विध्वंस नोटिस लगाया था, जिसमें उन्हें आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा था क्योंकि यह "अवैध रूप से निर्मित" है।

इसे भी पढ़ें: सरकार अगर नूपुर और जिंदल को जेल भेज देती तो उप्र में हिंसक घटनाएं नहीं होती : राजभर

प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास के सामने भारी सुरक्षा बल तैनात है। जिसके बाद जावेद के घर पर बुलडोजर भी पहुंच गया। बुलडोजर ने जावेद का घर ध्वस्त करना शुरू भी कर दिया। बुलडोजर ने जावेद के घर का पहला दरवाजा तोड़ दिया है। बुलडोजर से जावेद के घर की बाउंड्री वाल भी गिरा दी गई है। एसपी सिटी लोगों से मौके पर जमा लोगों से हटने की लगातार अपील करते नजर आए। जावेद अहमद का घर अंदर से बंद है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़