असम-मेघालय सीमा पर हिंसक झड़प, 6 की मौत, 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2022

असम-मेघालय सीमा से लगे मुकरोह इलाके में आज हुई फायरिंग की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि मंगलवार को असम-मेघालय सीमा से लगे मुक्रोह क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में मेघालय के पांच और असम वन रक्षक के एक सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस क्षेत्र में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस घटना के बारे में बताते हुए संगमा ने कहा, "आज, मुकरोह गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें असम पुलिस और असम के वन रक्षकों द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। मेघालय पुलिस द्वारा एक जांच की गई और प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास