फरीदाबाद में 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या की; परिवार ने स्कूल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025

हरियाणा के फरीदाबाद में 14 वर्षीय एक लड़की का शव उसके घर में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लड़की के परिवार का दावा है कि वह स्कूल की परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन और शिक्षकों द्वारा कथित उत्पीड़न से परेशान थी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। परिवार के मुताबिक लड़की हाल ही में हुई तिमाही परीक्षा में पांच में से तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हुई थी और इससे परेशान थी।

पल्ला पुलिस थाने में तैनात पीड़िता की मां (एएसआई सुनीता) ने दावा किया कि स्कूल के प्रधानाचार्य और गणित के एक शिक्षक ने उसे कक्षा नौ में पदावनत करने की धमकी दी थी, जिससे उसका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ। वह इस बात से भी परेशान थी कि उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के बावजूद खो-खो टूर्नामेंट में अंडर-19 श्रेणी में खेलने की अनुमति नहीं दी गई।

परिवार के मुताबिक स्कूल प्रशासन ने उस पर अंडर-14 टीम में खेलने का दबाव डाला, जिससे वह और भी परेशान हो गई। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने शिकायत की थी कि स्कूल में उसे परेशान किया जा रहा था और धमकाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उसे परिवार की ओर से शिकायत मिली है और वह आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US

Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

Assam के Nagaon में लुटुमारी रिजर्व फॉरेस्ट से हटाए गए 500 परिवार

Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार