भोपाल के स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से दसवीं कक्षा की छात्रा घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2025

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा छत का प्लास्टर गिरने से घायल हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी एन के अहिरवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना शुक्रवार को बरखेड़ा स्थित ‘पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स स्कूल’ में हुई।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें छत का प्लास्टर गिरते ही एक शिक्षिका और अन्य छात्राएं बचकर भागती हुई दिखाई दे रही हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को प्रदर्शित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सात सितंबर, 2022 को ‘पीएम श्री स्कूल’ कार्यक्रम शुरू किया गया। अहिरवार ने बताया कि भोपाल जिले में ऐसे सात स्कूल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निर्देश दिया था कि बारिश के कारण कमज़ोर या क्षतिग्रस्त कमरों में कक्षाएं न लगाई जाएं।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान