1 महीने के अंदर सारे ब्यूटी सैलून करो बंद, महिलाओं के खिलाफ एक और तालिबानी फरमान

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2023

तालिबान ने नया फरमान जारी करते हुए अफगानिस्तान में ब्यूटी सैलून को बंद करने के लिए एक महीने का समय दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सिदिक आकिफ महाजर ने सीएनएन को पुष्टि करते हुए बताया कि सदाचार के प्रचार और बुराई की रोकथाम के लिए यह आदेश 24 जून को दिया गया था, जिसमें सभी सैलून 27 जुलाई तक बंद कर दिए जाएंगे। अफगानिस्तान से साल 2021 में अगस्त के महीने में संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों की शर्मनाक वापसी के बाद काबुल पर नियंत्रण करने के बाद से तालिबान ने मानवाधिकारों पर दशकों की प्रगति को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने की अमेरिका की मदद! अल कायदा के खात्मे को लेकर किए सवाल पर बाइडेन ये क्या बोल गए

नौकरी नहीं तो क्या भूख से मर जाएं

ब्यूटी सलून पर पाबंदी के आदेश से मेकअप आर्टिस्ट रेहान मुबारिज़ नाराज हैं। वह कहती हैं कि पुरुष बेरोजगार हैं। महिलाओं को रोटी की तलाश में ब्यूटी सलून में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर उन्हें वहां भी प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तो हम क्या कर सकते हैं। एक अन्य मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, अगर (परिवार के) पुरुषों के पास नौकरी होगी तो हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे। पर अब आप चाहते हैं कि हम मर जाएं?

प्रमुख खबरें

High Court का UP सरकार को निर्देश, ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार हफ्ते में करें फैसला

UP में मतदाता सूची का ड्राफ्ट 12 नवंबर को आएगा सामने, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को: Election Commission

Ayodhya Deepotsav की तैयारियों का CM Yogi Adityanath ने लिया जायजा, समय पर काम पूरे करने के दिए निर्देश

Bhupesh Baghel बोले, पिछली सरकार ने सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मांगा था Lookout Circular