पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की खबर पर करीबी नजर : अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा अपने सैनिकों को पीछे हटाने की खबरों पर वह करीबी नजर बनाए है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह बयान जारी किया। दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिक एवं हथियार हटाए जाने को लेकर भी सहमत हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम सैनिकों के पीछे हटने की खबरों पर करीबी नजर बनाए हैं। हम तनाव कम करने के मौजूदा प्रयासों का स्वागत करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत