'कश्मीरी मुसलमान आतंकवादी नहीं', पहलगाम-दिल्ली हमलों पर सीएम अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को ज़ोर देकर कहा कि आतंकी हमलों के बाद पूरे समुदाय को एक ही चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिएनई दिल्ली में हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2025 में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीरी दिल्ली में हुए हमले से उतने ही परेशान हैं जितने पहलगाम को लेकर थे। अब्दुल्ला ने कहा कि सभी कश्मीरी मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं। सभी आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। दरअसल, वे एक बहुत ही छोटी अल्पसंख्यक आबादी हैं जो ऐसा करती है। उन्होंने वर्ष 2025 को जम्मू-कश्मीर के लिए किसी भी पैमाने पर कठिन बताया। इस संदर्भ में उन्होंने बैसरन (पहलगाम) में हुए हमले और दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट का ज़िक्र किया, जो जम्मू-कश्मीर में रची गई एक साज़िश का नतीजा थे।

इसे भी पढ़ें: हिजाब में लिपटी अमेरिकी सांसद, जिसने सिटीजनशिप के लिए भाई से ही कर ली शादी! ट्रंप ने काट दिया बवाल

उन्होंने भारत के भीतर अन्यीकरण के बारे में भी बात की, और हरियाणा के एक उदाहरण का भी ज़िक्र किया। जहाँ दिल्ली विस्फोट के बाद सरकारी आदेश जारी किया गया कि सभी विदेशी नागरिक और कश्मीरी अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन में पंजीकरण कराएँउन्होंने कहा कि जब तक वे वहाँ के नेताओं से बात कर पाते, नुकसान हो चुका था। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू