CM अमरिंदर ने सीतारमण के बयान की आलोचना करते हुए बीजेपी पर प्रवासी संकट को बढ़ाने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस कथित बयान जिसमें कांग्रेस के मानवीय सहायता प्रयासों की आलोचना की थी, को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी। एक आधिकारिक बयान में यहां बताया गया कि सिंह ने केंद्र और राज्यों की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर प्रवासी संकट को बढ़ाने और इस तरह के गंभीर मुद्दे के राजनीतिकरण के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री ने यहां बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नीत सभी राज्य सरकारों सहित पूरी कांग्रेस पार्टी संकट की इस घड़ी में प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए दिन-रात काम कर रही है। मेरी सरकार ने ही 16 मई तक एक लाख 78 हजार 909 श्रमिकों को उनके राज्यों तक पहुंचाने के लिए रेलगाड़ियों के 149 फेरे की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पंजाब में अब भी जारी है। सिंह ने सीतारमण के उस बयान की आलोचना की कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को अपने मुख्यमंत्रियों से कहना चाहिए कि वे प्रवासियों की मदद करें। सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नियमित चर्चा कर रही हैं। सिंह ने सीतारमण के उस बयान की भी आलोचना की कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब प्रवासी श्रमिकों से मिलते हैं उन्हें उनके साथ पैदल चलना चाहिए और इस टिप्पणी को ‘‘काफी ओछी और पूरी तरह अनुचित करार दिया।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी