मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद के पास रखा गृह, वित्त, IT और संचार विभाग, देखिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

By अनुराग गुप्ता | Nov 22, 2021

जयपुर। राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभागों का बंटवारा किया। ऐसे में उन्होंने खुद के पास गृह, वित्त, आईटी और संचार विभाग रखा। जबकि बीडी कल्ला को शिक्षा, परसादी लाल मीणा को स्वास्थ्य और प्रमोद जैन भाया को खनन और पेट्रोलियम विभाग आवंटित किया। इसके अलावा शांतिधारीवाल को शहरी विकास और संसदीय कार्य विभाग दिया। 

लालचंद कटारिया- कृषि विभाग

उदयलाल आंजना- सहकारिता विभाग

प्रतापसिंह खाचरियावास- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

सालेह मोहम्मद- अल्पसंख्यक विभाग

हेमाराम चौधरी- वन एवं पर्यावरण विभाग

महेश जोशी- जलदाय और भूजल विभाग

रामलाल जाट- राजस्व विभाग

रमेश मीणा- पंचायती राज विभाग 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले क्या बोले सचिन पायलट 

विभागों को आवंटित करने से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने साफ कर दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही विभागों का बंटवारा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि साल 2023 में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन