Bhiwani Case के पीड़ित परिजनों से CM Ashok Gehlot ने की मुलाकात, किया मुआवजे का ऐलान

By रितिका कमठान | Mar 02, 2023

राजस्थान के भिवानी कांड के पीड़ितों के परिजनों से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुकालात की है। उन्होंने हरियाणा में जिंदा जलाए गए जुनैद और नासिर के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। दोनों पीड़ितों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुआवजे की घोषणा की है। दोनों के परिवार में नासिर और जुनैद की पत्नी को एक-एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाएंगे। इस मामले में उन्होंने कहा कि मृतक जुनैद और नासीर के पीड़ित परिवारों ने सरकार पर भरोसा जताया है और हमसे बात की है। उन्हें न्याय जरुर मिलेगा। 

ये है मामला
बता दें कि भरतपुर के घाटमीका से ताल्लुक रखने वाले दो युवकों को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन से राजस्थान के 2 लोगों के जले हुए शव बरामद हुए थी। इनकी पहचान 25 वर्षीय नासिर और 35 वर्षीय जुनैद के रूप में हुई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भरतपुर ज़िले के घाटमीका गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जुनैद-नासिर के परिवार से मुलाक़ात की और उनके लिए मुवाअज़े का ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीड़ित परिवारों के बच्चों को तालीम दिए जाने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्हें छात्रावास, आवासीय स्कूल, हर तरह की सहकारी स्कीम का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण इंसानियत शर्मसार हुई है। परिवारों ने जो भी कुछ दुख और परेशानियां झेली हैं उन्हें बयान कर पाना संभव नहीं है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद