भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए शुरू होगी डोर स्टेप डिलीवरी

By अनुराग गुप्ता | Mar 28, 2022

चंडीगढ़। पंजाब की सत्ता में काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी एक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोजाना कमाने खाने वाले लोगों को अपने हक का राशन लेने के लिए दिहाड़ी छोड़नी पड़े तो कितना दुख होता होगा। यह कितनी गलत बात है। 

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।

उन्होंने कहा कि साफ खाने लायक खाना आप लोगों के घर में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए किसी को भी अपनी देहाड़ी नहीं छोड़नी पड़ेगी। यह एक वैकल्पिक योजना है, अगर आपके पास में राशन डिपो है तो आप वहां पर जाकर राशन ले सकते हैं। इस योजना के तहत पंजाब के अधिकारी फोन करके राशन पहुंचाने का समय जानेंगे और लोगों की सुविधा के हिसाब से घर-घर राशन पहुंचाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Punjab: भगवंत मान ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सालाना 50 हजार करोड़ की मदद मांगी 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में इसी योजना को लागू करने की कोशिश की थी। हालांकि, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच मतभेदों के कारण इसे रोक दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे