सिंगापुर में CM Chandrababu Naidu का बड़ा दांव, बोले- Andhra Pradesh में Investment का यही है Right Time

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उद्यम पूंजी और स्टार्टअप निवेशकों को राज्य में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए सोमवार को आमंत्रित किया। उन्होंने साथ ही राज्य के बढ़ते औद्योगिक परिवेश, नवाचार अवसंरचना और निवेशक-अनुकूल नीतियों को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री की सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान सरकारी अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों का उद्देश्य आंध्र प्रदेश में अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना एवं साझेदारी के अवसर तलाशना है।

उन्होंने कहा कि भारत तेज गति से आर्थिक वृद्धि हासिल कर रहा है और चिकित्सकीय प्रौद्योगिकी उत्पादों सहित उन्नत उपकरणों के विनिर्माण में अग्रणी बनकर उभरा है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यक्रमों और निवेश परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी है। अंबुले ने कहा कि हरित ऊर्जा और सेमीकंडक्टर परिवेश के विकास में सिंगापुर काफी आगे है और वह भारत के विभिन्न राज्यों के साथ काम करने का इच्छुक है।

इसके अलावा नायडू ने संयुक्त राष्ट्र-हैबिटेट और गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी का प्रस्ताव रखा तथा सिंगापुर स्थित कंपनियों को राज्य में लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल अवसंरचना और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया। नायडू ने संयुकत राष्ट्र-हैबिटेट की कार्यकारी निदेशक एना क्लाउडिया रोसबाख, गूगल क्लाउड एशिया-प्रशांत के अध्यक्ष करण बाजवा तथा वाईसीएच लॉजिस्टिक्स समूह के परिचालन प्रमुख सुनील नांबियार से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन