पंजाब में सामने आए अजीबोगरीब रुझान, सभी पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्री चल रहे हैं पीछे

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। इसी बीच बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है। पंजाब में हमेशा से सत्ता कांग्रेस और अकाली दल के इर्द गिर्द घूमती रही है लेकिन इस बार यह भरम टूटा है। इसके साथ ही सभी पूर्व और मौजूद मुख्यमंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है। 

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट से पीछे चल रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल उन नेताओं में से हैं जो सबसे ज्यादा उम्र दराज होने के बावजूद चुनावी मैदान में थे। उनकी उम्र 94 वर्ष है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से पीछे चल रहे हैं। जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों ही सीट पर आम आदमी प्रत्याशियों से पिछड़ गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: शुरुआती रुझानों में चमकौर साहिब से CM चन्नी आगे तो पटियाला से पीछे चल रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह  

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 66 स्थानों पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर करीब 7500 कर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 टुकड़ियां तैनात की गयी हैं। मतगणना के मद्देनजर सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है और मतगणना केन्द्रों के बाहर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ था। राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल

Kalyan Jewellers के शेयर चढ़े, UBS ने दिया 900 रुपये का Target Price