मुख्यमंत्री चौहान ने डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का माना आभार

By दिनेश शुक्ल | May 20, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डीएपी खाद पर किसानों को राहत देने के लिए मैं किसान हितैषी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करता हूँ। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के हित में एतिहासिक फैसला करते हुए डीएपी खाद की कीमतों में हुई 140 प्रतिशत की वृद्धि की स्थिति में किसानों को राहत दी गई है। कीमतें बढ़ने के कारण यदि मूल कीमत पर डीएपी दिया जाता तो किसानों को प्रति बोरी 2400 रुपये पड़ती।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भी टाक्टे तूफान का असर, ग्वालियर- चंबल संभाग में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश के आसार

केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व से ही 500 रुपये प्रति बोरी की दर से सब्सिडी दी जा रही थी। बढ़ी हुई कीमतों के कारण यह सब्सिडी बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति बोरी कर दी गई है। किसान के लिए प्रति बोरी 700 रुपये सब्सिडी बढ़ाई गई है। इसका परिणाम यह होगा की 2400 रुपये की डीएपी की बोरी अब किसान को 1200 रुपये में मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में चने की समर्थन मूल्य पर खरीद 5 जून तक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डीएपी की बढ़ती हुई कीमतों के कारण यह परिणाम हो रहा था कि किसान को खाद की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती, जिससे फसल की लागत बढ़ती। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है किसानों की आय दोगुनी करना और लागत घटाना। लागत घटाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने जो सब्सिडी बढ़ाई है इस पर लगभग 14 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines