खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

By दिनेश शुक्ल | Jun 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार के खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी किसान हितैषी हैं और एक के बाद एक फैसले किसानों के हित में ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: संबल योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पंजीयन के निर्देश जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज कृषि उपज की सरकारी खरीद, सीजन 2021-22 के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोत्तरी को स्वीकृति दे दी। बीते साल की तुलना में सबसे ज्यादा तिल यानी सेसामम (452 रूपये प्रति क्विंटल) और उसके बाद तुअर व उड़द (300 रूपये प्रति क्विंटल) के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की सिफारिश की गई। मूंगफली और नाइजरसीड के मामले में, बीते साल की तुलना में क्रमश: 275 रूपये और 235 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश