बीना और बुधनी में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान करेंगे अस्थाई कोविड अस्पताल का शुभारंभ

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सागर जिले के बीना में बीओआरएल के निकट अस्थाई नव-निर्मित 200 ऑक्सीजन बेड वाले कोविड अस्पताल का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। वही शनिवार को ही सीहोर जिले के बुधनी में भी मुख्यमंत्री चौहान ऑक्सीजन युक्त 300 बेड के कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करेंगे। कोरोना की तीसरी संभावित लहर का सामना करने के लिये की जा रही तैयारियों में ये हॉस्पिटल अहम अंग होंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य शिवराज सरकार की प्राथमिकताएँ

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप इस महत्वाकांक्षी योजना में 200 बेड के 1 ब्लॉक का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसमें टायलेट्स, वॉटर सप्लाई, इलेक्ट्रिक सप्लाई, ऑक्सीजन सप्लाई, पहुँच मार्ग सहित सड़क निर्माण के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। पानी सप्लाई के लिये पाइपलाइन बिछाई गई है। हॉस्पिटल डोम को वातानुकूलित रखने के लिये कूलर आदि लगाए गए हैं। बीओआरएल के ऑक्सीजन प्लांट से हॉस्पिटल डोम में मरीजों तक ऑक्सीजन पहुँचाने के लिये पाइपलाइन बेड के पास पॉइंट्स पर इंस्टूमेंट लगाये जा चुके हैं। सेंटर में नर्सिंग स्टॉफ ब्लॉक, फीवर क्लीनिक, हेल्प डेस्क आदि भी बनाये गये हैं। फ्लोरिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया हैं ताकि स्ट्रेचर और व्हील चेयर आदि से मरीजों को लाने ले जाने में कठिनाई न हो।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मंदसौर में लिखा ब्रह्म कमल, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वही मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा बुधनी में बनाये गये अस्थाई कोविड केयर सेंटर में अस्पताल जैसी सुविधाएँ होंगी। यह कोविड केयर अस्पताल 300 बिस्तरों का है और सभी बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। अभी सेंटर 100 बेड के साथ शुरू होगा। शीघ्र ही 200 ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जायेंगे। इस सेंटर को बनाने में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। इस सेंटर में बच्चों के लिये 50 बिस्तरों का वार्ड अलग होगा। इसका निर्माण तीव्र गति से चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में समय से पूर्व आया मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

इस कोविड केयर अस्पताल के दो भाग है। जिसमें ए और बी दोनों ब्लाक में 144 पलंग है। इसके अलावा 12 पलंग का एक अलग ओपीडी वार्ड होगा। यहाँ आने वाले कोविड के मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिल सके, इसका खास ध्यान रखा गया है। बारह बिस्तर वाली ओपीडी स्वास्थ्य परीक्षण के लिये आने वाले रोगियों के लिये सुविधाजनक होगी। मरीजों और परिजनों की सुविधा तथा अस्पताल को सुगमता से संचालित करने के उद्देश्य से अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। एडमिनिस्ट्रेशन रूम, नर्स रूम, डाक्टर्स रूम, स्टोर रूम, सब पृथक-पृथक होंगे। साथ ही हेल्प डेस्क, सुरक्षा, पुलिस, सीसीटीवी, सेंट्रल एसी सिस्टम, अग्नि शमन, विद्युत व्यवस्था आदि शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश