मध्य प्रदेश के मंदसौर में लिखा ब्रह्म कमल, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Brahma Kamal
प्रतिरूप फोटो
दिनेश शुक्ल । Jun 10 2021 10:11PM

इस पुष्प का वर्णन वेदों में भी मिलता है। महाभारत के वन पर्व में इसे सुगंधित पुष्प कहा गया है। पत्ती में से निकलने वाले ब्रह्म कमल के फूल की विशेषता यह है कि यह सिर्फ 4 या 5 घंटे के लिए खिलता है। यह फूल भगवान ब्रह्मा का प्रतिरूप माना जाता है।

मंदसौर। वर्ष में एक बार खिलने वाला ब्रह्म कमल मध्य प्रदेश के मंदसौर नगर के एक परिवार में देर रात्रि 11 बजे खिला। गमले में लगे पौधे में चार पुष्प खिले। ब्रह्म कमल खिलने की जानकारी मिलते ही अनेक कॉलोनीवासी फूल को देखने के लिए उनके निवास स्थान पर पहंचे।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में समय से पूर्व आया मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके यहां पांच वर्ष से यह पौधा लगा हुआ है जिसमें प्रतिवर्ष एक या दो फूल ही खिलते हैं, लेकिन इस बार यह विशेषता रही कि चार पुष्प एक साथ खिले हैं। इस पुष्प का वर्णन वेदों में भी मिलता है। महाभारत के वन पर्व में इसे सुगंधित पुष्प कहा गया है। पत्ती में से निकलने वाले ब्रह्म कमल के फूल की विशेषता यह है कि यह सिर्फ 4 या 5 घंटे के लिए खिलता है। यह फूल भगवान ब्रह्मा का प्रतिरूप माना जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़