वादों पर खरे उतरे केजरीवाल, सात साल से नहीं बढ़ने दिए बिजली के दाम, दिल्लीवासियों को दी बधाई

By अनुराग गुप्ता | Oct 01, 2021

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में पिछले 7 साल में बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए हैं। इसको लेकर उन्होंने दिल्लीवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि बधाई दिल्ली। लगातार 7वें साल दिल्ली में बिजली के दाम में कोई बदलाव नहीं। एक तरफ़ जहां दूसरे राज्यों में बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दिल्लीवासियों को न केवल 24 घंटे सस्ती बिजली, बल्कि 200 यूनिट तक फ़्री बिजली मिल रही है। 

बिजली की दरों में हुई कटौतीआपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बिजली की दरों में कटौती की गई और अब आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी यही घोषणाएं कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए गुरुवार को बिजली की दरों की घोषणा की। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, बोले- इन लोगों ने सरकार को बना दिया तमाशा, दागियों को तुरंत हटाएं चन्नी 

सर्किल दरों में 20 फीसदी छूटदूसरी तरफ रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार ने सर्किल दरों में 20 फीसदी की छूट को और 3 महीने के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। इसी के साथ ही अब 31 दिसंबर तक छूट बरकरार रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि सर्किल रेट में 20 फीसदी की छूट जारी रहेगी। महामारी के इस वक्त में दिल्ली के लोगों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। हर मोर्चे और हर कदम पर दिल्ली की जनता के साथ खड़े रहेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता