मुख्यमंत्री के निर्णय से लोकतंत्र के चौथे खंभे को मिलेगी सुरक्षा : आलोक शर्मा

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार लगातार प्रेस और पत्रकारों की बेहतरी के लिए काम करती है। अपने पिछले कार्यकालों में भी शिवराज सरकार ने पत्रकारों के हित में कई निर्णय लिए हैं। कोरोना संकट के दौरान मुख्यमंत्री जी ने सभी पत्रकारों और उनके परिवारों को कोरोना संक्रमण होने पर सरकार की ओर से इलाज उपलब्ध कराने का जो निर्णय लिया है, उससे इस वर्ग की चिंताएं कम होंगी, सुरक्षा मिलेगी और प्रदेश के पत्रकार बंधु अपना काम एकाग्र होकर कर सकेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लिये गए प्रदेश के सभी पत्रकारों का शासन की ओर से उपचार कराने संबंधी निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार