उपचुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक हुई संपन्न, मुख्यमंत्री ने दी नसीहत, कहा- स्वागत सत्कार से नेता बनाएं दूरी

By सुयश भट्ट | Aug 27, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में उपचुनाव को लेकर बीजेपी संगठन की हो रही बैठक संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस दौरान मंत्रियों को भी 2 दि प्रभार वाले जिलों में अनिवार्य रूप से रहने की नसीहत दी गई है।

आपको बता दें कि बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वागत-सत्कार से नेता दूरी बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वागत-सत्कार के चक्कर में किसी को भी अपना मूल काम नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने सभी को बताया कि बीजेपी सरकार और पार्टी का मूल काम है जनता की सेवा है। जनता के काम ही सर्वोपरि है।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक आज,राष्ट्रीय सह मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद 

वहीं बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिए गए कि कार्यकर्ताओं की भी ठीक से सुनवाई करें। इसके साथ ही बैठक में ओबीसी आरक्षण की भी जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि सभी नेता और कार्यकर्ता जनता को बताएं कि प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू है। बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और संभाग प्रभारियों को समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी