कमलनाथ ने मंच से दी अधिकारियों को धमकी, शिवराज सिंह ने कहा - रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया

Shivraj vs kamal nath
सुयश भट्ट । Aug 27 2021 4:35PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। कमलनाथ की यह बौखलाहट है। कमलनाथ का अधिकारियों को धमकाने का अंदाज अलोकतांत्रिक है। ये अंदाज बताता है कि बौखलाए हुए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अधिकारियों को दिए गए धमकी भरे बयान के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। कमलनाथ की यह बौखलाहट है। कमलनाथ का अधिकारियों को धमकाने का अंदाज अलोकतांत्रिक है। ये अंदाज बताता है कि बौखलाए हुए हैं। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि पहले अपनी पार्टी और सोनिया गांधी को संभाले।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक आज,राष्ट्रीय सह मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद 

वहीं इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान भी अधिकारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा, ““ऐ पिठु कलेक्टर सुन ले रे, हमारे दिन भी आएँगे ,फिर तेरा क्या होगा “ ऐसा कहने वाले शिवराज जी , आज अधिकारी – कर्मचारियों के सम्मान की बात कह रहे है ,कमलनाथ जी को कोस रहे है….? सभी जानते है कि भाजपा सरकार में ही सबसे ज़्यादा अधिकारी- कर्मचारी भाजपा नेताओ की अभद्रता का शिकार हुए है।”

इसे भी पढ़ें:चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बोले तीखे बोल, कहा- जनता को गुमराह करना है कांग्रेस की मानसिकता 

दरअसल कांग्रेस की अगस्त क्रांति यात्रा के समापन पर कमलनाथ ने अधिकारियों कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि डेढ़ साल बचे हैं। दो साल बाद सरकार बदलते ही सब देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिटायर हो जाओगे तो भी फाइल खुल सकती है। बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर काम मत करो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़