CM को आदेश लेने के लिए तिहाड़ जेल जाना पड़ता है, PM मोदी बोले- दिल्ली के दरबारी पंजाब पर शासन कर रहे

By अभिनय आकाश | May 24, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेता रिमोट कंट्रोल के जरिए पंजाब सरकार को नियंत्रित कर रहे हैं और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अपने दम पर कोई भी निर्णय नहीं ले सकते। गुरदासपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से पंजाब को रिमोट कंट्रोल के माध्यम से शासित किया जा रहा है। दिल्ली के दरबारी पंजाब पर शासन कर रहे हैं। पंजाब के सीएम अपने दम पर एक भी निर्णय नहीं ले सकते। अपनी सरकार चलाने के लिए नए आदेश लेने के लिए तिहाड़ जेल जाएंगे। 1 जून के बाद भ्रष्टाचारी फिर जेल जाएंगे?

इसे भी पढ़ें: PoK को लेकर BJP के दावों को Shashi Tharoor ने बताया चुनावी जुमला, ओवैसी ने पूछा- 10 साल क्या किया?

नरेंद्र मोदी ने कहा कि झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से आपातकाल का पाठ भी अच्छे से सीख लिया है। यह कांग्रेस की फोटो कॉपी पार्टी है, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे झुक नहीं रहा उसपर मुकदमे करा रहे हैं, यही इनकी असलियत हैं। मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करता हूं उन्होंने बीड़ा उठाया है कि भाजपा 'फ्रीडम ऑफ प्रेस' के खिलाफ झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति