CM सोरेन ने कहा, झारखंड अपने अंदर नई-ऊर्जा के साथ बढ़ रहा आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखण्ड अपने अंदर नव ऊर्जा समाहित कर आगे बढ़ रहा है और इस राज्य की चुनौतियों से निपटने के लिए यह ऊर्जा कारगर साबित होगी। झारखंड विधानसभा के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बात कही। सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड राज्य के अंदर संसाधन मौजूद हैं, जिसके बल पर झारखण्ड को विश्व स्तर पर पहचान दी जा सकती है।’’ उन्होंने कहा कि झारखण्ड की आंतरिक व्यवस्था को अवसर में बदलने का मौका है जिसके लिए सुंदर, अनुशासित और शांतिप्रिय व्यवस्था बनानी होगी तभी लोगों का आकर्षण राज्य की ओर बढ़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 137 नये मामले, कुल संख्या 1,07,469 हुई

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘आज उल्लास का दिन है। खुशी का माहौल है। झारखण्ड ने लंबा सफर तय किया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव हमने देखा है। कई चुनौतियों को स्वीकारा है, जिसकी गवाह झारखण्ड विधानसभा बनी है। यह वह महापंचायत है, जहां 81 विधायक मिलकर राज्य को दिशा देने का प्रयास करते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। विगत एक वर्ष से कार्यपालिका और विधायिका के सहयोग से हम महामारी के बीच भी सफलता से आगे बढ़ रहें हैं। झारखण्ड पूरे देश के लिए उदाहरण बना। कोई भय नहीं फैला न भूख से किसी की मौत हुई। कई राज्यों की स्थिति भयावह हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना