झारखंड में कोरोना संक्रमण के 137 नये मामले, कुल संख्या 1,07,469 हुई

cases of infection

स्वास्थ्य विभाग की रविवार रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 1,07,469 संक्रमितों में से 1,04,229 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 137 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 107469 हो गयी। वहीं संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 951 हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अधिक बिल आने के खिलाफ किया प्रदर्शन, जलाए बिजली के बिल

स्वास्थ्य विभाग की रविवार रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 1,07,469 संक्रमितों में से 1,04,229 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2289 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 951 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़