असम उपचुनाव के नतीजों पर बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा, लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जताया भरोसा

By अंकित सिंह | Nov 02, 2021

उपचुनाव में मिली जीत के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गदगद हैं। जीत के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि असम में हमारी 5 सीटों पर जीत कोई साधारण जीत नहीं है क्योंकि हर सीट पर हम आम चुनावों से अधिक अंतर से जीते हैं। हमने सभी 5 सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल की। ये जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य में विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब एक राष्ट्रीय पार्टी है। यह अब 5-6 राज्यों तक सीमित नहीं है। यह किसी भी राज्य से चुनाव जीतने में सक्षम है। आपको बता दें कि असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगुवाई वाले गठबंधन ने जीत हासिल की है। भाजपा तीन सीटों पर विजय रही तो दो विधानसभा सीटें उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के खाते में गईं। भाजपा के फणीधर तालुकदार ने भबानीपुर सीट से, रूपज्योति कुर्मी ने मरियानी सीट से और सुशांत बरगोहाइ ने थोवरा सीट से जीत दर्ज की। इन तीनों ने इस साल के शुरू में हुए चुनाव में अलग अलग पार्टियों के टिकट पर इन सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन चुनाव के बाद तीनों ने अपनी-अपनी पार्टियों से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार