सीएम इब्राहिम ने कांग्रेस को कहा अलविदा, आलानेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल, बोले- पार्टी में नहीं दिख रहा कोई बदलाव

By अनुराग गुप्ता | Mar 12, 2022

नयी दिल्ली। ग्रैंड ओल्ड पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है तो दूसरी तरफ जी-23 समूह सक्रिय हो गया है। ऐसे में एक और खबर है और वो यह है कि पार्टी के कद्दावर नेता सीएम इब्राहिम ने कांग्रेस को अलविदा कहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: UP चुनाव में दीदी और बहनजी का रिपोर्ट कार्ड: कांग्रेस के 97% और बसपा के 72% उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई

क्या कांग्रेस कर रही है सुसाइड ?

इससे पहले सीएम इब्राहिम ने दावा किया था कि कांग्रेस बर्बाद हो रही है। खुद-ब-खुद सुसाइड कर रही है। कांग्रेस के जीतने का माहौल था, अब उनको मैदान में आने के लिए कहिए। बिना पैसे के कांग्रेस में लोग चल नही सकते हैं। एक जमाना था जब पंडित जी और इंदिरा जी थीं उस वक्त सोशलिस्ट पार्टी थी लेकिन अब लेना बैंक है, देना बैंक नहीं है। सीएम इब्राहिम ने यह तमाम बातें आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कही थीं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा