मुख्यमंत्री ने आईटीआई शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलेट स्कूल का उद्घाटन किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 12, 2022

शिमला  । ड्रोन आधुनिक युग की तकनीक है, जिसे किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित कर इसे रोज़मर्रा के कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलट स्कूल का उद्घाटन करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ड्रोन तकनीक का उपयोग भूमि की हदबन्दी तथा जनसंख्या वाले क्षेत्रों में दस्तावेज तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के उपयोग का सबसे बड़ा लाभ है कि यह न केवल किफायती है, बल्कि यह समय की बचत भी करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ड्रोन तकनीक युवाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और युवाओं को इस तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि यह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राज्य के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन पायलट स्कूल क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार तथा स्वरोज़गार सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: राज्य स्तरीय छेश्चू मेला आरंभ

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू, जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग, जिला परिषद् अध्यक्ष रमेश बराड़, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चन्देल, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिन्दल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल चन्द शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट