मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दिए छात्रों के परिवारों से संपर्क साधने के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

चंडीगढ़ ।  भारत सरकार ने यूक्रेन में पढ़ रहे हरियाणा के छात्रों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार हरियाणा के 1786 छात्र यूक्रेन में अध्ययनरत हैं। यह सूची मिलने के बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों के इन छात्रों के परिवारों से संपर्क करने के लिए अधिकारियों की टीमों का गठन करें। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि छात्रों के परिवारों को आश्वस्त किया जाए कि भारत सरकार और हरियाणा सरकार छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।  मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि परिवारों को आश्वस्त किया जाए कि वे इस संबंध में फैलाई जा रही नकारात्मक सोशल मीडिया पोस्टों पर ध्यान नहीं दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त द्वारा नामित अधिकारी आज ही परिवार से संपर्क करे और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करें।

उल्लेखनीय है कि छात्रों को वापस लाने के लिए भारत में पहले ही पांच विशेष उड़ानें उतर चुकी हैं। ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत अब तक पांच फ्लाइट से 1156 भारतीय नागरिक यूक्रेन से सकुशल वापस लौट चुके हैं। आज भी बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ान भरी है, जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि बेशक मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन सरकार अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। सभी छात्रों की स्वदेश वापसी के लिए हरियाणा सरकार दिन रात जुटी है।हरियाणा के करीब 100 छात्र अभी तक वापिस आ चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के 91 छात्र यूक्रेन से सकुशल लौटे भारत, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया धन्यवाद

 

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के निर्देश पर हरियाणा नागरिकों की सहायता के लिए हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित किया गया हेल्प डेस्क भी सराहनीय कार्य कर रहा है। हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग (स्नष्टष्ठ) के माध्यम से स्थापित किए गए इस हेल्प डेस्क में अब तक 400 से ज्यादा फोन कॉल्स, 800-900 व्हाट्सएप मैसेज और 800 ई-मेल आ चुके हैं। हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात अधिकारी लगातार छात्रों तथा विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खुद भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे घबराएं नहीं, उन्हें हर हाल में भारत पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाएगी।

प्रमुख खबरें

दरभंगा में Sugar Farmers की बढ़ेगी आमदनी, अब खेत तक पहुंचेंगे Government अधिकारी

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए

ग्रामीण भारत को नई दिशा: समृद्ध ग्राम बना WSIS Global Winner, World में बढ़ा India का मान, सिंधिया गदगद

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज