हरियाणा के 91 छात्र यूक्रेन से सकुशल लौटे भारत, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया धन्यवाद

CM haryana

इस बीच यूक्रेन में फंसे अन्य छात्रों को भी वहां से निकाला जा रहा है। आज भी बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ान भरी है, जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 26 फरवरी से ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान की शुरुआत की थी।

चंडीगढ़ ।  यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक 1156 नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। अब तक हरियाणा के 91 छात्र भी सकुशल देश लाए गए हैं। यूक्रेन से वापस लाए गए छात्रों ने अपनी सकुशल वापसी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने उन्हें हर प्रकार की मदद पहुंचाई है।

 

इस बीच यूक्रेन में फंसे अन्य छात्रों को भी वहां से निकाला जा रहा है। आज भी बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ान भरी है, जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 26 फरवरी से ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत अब तक पांच फ्लाइट से 1156 भारतीय नागरिक यूक्रेन से सकुशल वापस लौट चुके हैं। इस छठी फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही ये संख्या 1396 हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के अंतर्गत कवर करने के लिए सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान

नागरिकों की सहायता के लिए हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित किया गया हेल्प डेस्क भी सराहनीय कार्य कर रहा है। हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग (FCD) के माध्यम से स्थापित किए गए इस हेल्प डेस्क में अब तक 400 से ज्यादा फोन कॉल्स, 800-900 व्हाट्सएप मैसेज और 800 ई-मेल आ चुके हैं। हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात अधिकारी लगातार छात्रों तथा विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से हरियाणा के नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए केंद्र के संपर्क में हरियाणा सरकार

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खुद भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे घबराएं नहीं, उन्हें हर हाल में भारत पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाएगी।

भिवानी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भारत माता मंदिर में आयोजित मां बगलामुखी यज्ञ में पूर्णाहूति डाली। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़