Andhra Pradesh Government Scheme: CM जगन मोहन रेड्डी ने शुरू की 'उन्नत वाईएसआर आरोग्यश्री योजना', इन्हें मिलेगा लाभ

By अनन्या मिश्रा | May 07, 2024

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सत्‍तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसी प्रमुख और मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना 'आरोग्यश्री योजना' है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। आरोग्यश्री योजना के तहत पात्रता मानदंड में भी बदलाव किया गया। जिससे कि 5 लाख रुपए तक सालाना आय वाले लोग इस योजना का लाभ ले सकें।

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh: पवन कल्याण बोले- राजनीति 5 मिनट का नूडल्स नहीं, धैर्य की जरूरत होती है

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बताया कि जन जागरुकता अभियान के तहत  विधायक, ग्राम सचिवालय के कर्मचारी, स्वयंसेवक, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के जरिए इस योजना के बारे में लोगों को बताया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि इस योजना का कैसे लाभ उठाया जाए। बता दें कि आरोग्यश्री योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पताल में 3,257 बीमारियों और 2,513 प्रक्रियाओं के लिए मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। इस योजना के जरिए हैदराबाद में 85, बेंगलुरु में 35 और चेन्नई में 16 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मुफ्त इलाज सुविधा मिलेगी।

सीएम रेड्डी ने बताया कि पिछले साढ़े चार सालों में 53 लाख लोगों का इलाज किया और सत्तारूढ़ सरकार ने हर साल मेडिकल सुविधाओं के नेटवर्क का विस्तार किया। उन्होंने बताया कि राज्य में 17 नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 11 कॉलेजों के साथ 17 नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Stock Market में भारत को बड़ा झटका, Semiconductor की ताकत से Taiwan ने छीनी 5वीं रैंक

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद को बताया गया विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव

मोदी के सामने जो हुआ उसे कभी नहीं भूलेगा भारत, बड़ा खेल शुरू !

नारी शक्ति को सलाम! Amit Shah ने BSF महिला जवानों के लिए राजस्थान में बैरकों का किया उद्घाटन