प्रिंस चौधरी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दी एक लाख रुपये की स्वीकृति

By विजयेन्दर शर्मा | Jun 16, 2021

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के बद्दी क्षेत्र के अन्तर्गत मल्कु माजरा के 10 वर्षीय प्रिंस चौधरी, जो हड्डियों के गम्भीर रोग से पीड़ित है और पीजीआई चण्डीगढ़ में उपचाराधीन है, के माता पिता को उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये स्वीकृत किए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि धन के अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उचित उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हर सम्भव सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करने का आग्रह किया ताकि आवश्यकता के समय मंे जरूरतमंदों को राहत प्रदान की जा सके।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने कांग्रेस को बताया लाचार, कहा- प्रदेश अध्यक्ष को साईकल पर भी कार्यकर्ताओं का सहारा

प्रिंस की मां गीता देवी ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही होनहार था। बेटे की इस बीमारी के बारे में उन्हें 6 वर्ष पूर्व तब पता चला जब प्रिंस की स्कूल में अचानक टांग की हड्डी टूट गई। उस समय प्रिंस की आयु मात्र 4 वर्ष थी। उस समय से उसकी पढ़ाई भी छूट गई है। उनका बेटा इस समय न केवल बीमारी की पीड़ा से जूझ रहा है बल्कि पढ़ाई छूटने की बात को याद कर परेशान होकर रोने लगता है। प्रिंस की टांग व बाजू सहित शरीर के किसी भी हिस्से की हड्डी का टूट जाने का सिलसिला पिछले 6 वर्षों से लगातार जारी है, जिस कारण क्षेत्र के जाने-माने अस्पतालों के अलावा वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ में उसका उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: CM जयराम ठाकुर बोले, राज्य में आने वाले लोगों की कोविड ई-पास साॅफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी निगरानी

इस बीमारी के कारण प्रिंस चलने में असमर्थ है। इस वजह से महीने में कई बार उसे टैक्सी लेकर अस्पतालों में प्लास्टर इत्यादि करवाना पड़ता है। इलाज से संबंधित प्रक्रिया में हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। प्रिंस के इलाज पर सालाना लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने गहने तथा कुछ जमीन भी बेच दी है। गीता देवी ने बताया कि उनका परिवार अशिक्षित तथा अत्यंत निर्धन है। उन्हें प्रिंस के इलाज के लिए न तो सरकार और न ही प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद मिली है। गीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही फिर से प्रिंस की टांग की हड्डी टूट गई है।पीजीआई चंडीगढ़ में ऑप्रेशन होना  है। इसके लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। गीता देवी ने सरकार, प्रशासन के अलावा क्षेत्र की स्वयंसेवी संस्थाओं तथा दानी सज्जनों से गुहार लगाई है कि वे उनकी आर्थिक स्थिति तथा बेटे की दयनीय हालत के दृष्टिगत सहायता करें। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द