मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 30, 2021

 मण्डी  । मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अतुलनीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की गति निरन्तर जारी रहे। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रदेश के लोगों के सक्रिय तथा पूर्ण सहयोग को जाता है, जो सरकार के लिए प्रेरणा तथा प्रोत्साहन का स्रोत रहा है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कुछ नेता इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को स्मरण करवाया कि 50 वर्षों से भी अधिक अवधि तक सत्ता में रहने के बावजूद प्रदेश में केवल 50 वेंटिलेटर थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निवेदन पर प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 500 वेंटिलेटर प्रदान किए तथा आज प्रदेश में लगभग 800 वंेटिलेटर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार गत 50 वर्षों के दौरान प्रदेश में केवल दो आॅक्सीजन संयंत्र थे, लेकिन अब प्रदेश में 28 आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 स्थापित किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजकों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कोविड टीकाकरण के तहत पहली खुराक लगाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर में 200 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ रुपये की लागत से मण्डी शहर में संस्कृति सदन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल कलस्टर विश्वविद्यालय मण्डी पर 22 करोड़ रुपये तथा मण्डी शहर में सड़कों, पुलों तथा भवनों के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर में जल जीवन मिशन के तहत 48 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं तथा सीवरेज योजना के तहत 68 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक संघों इत्यादि ने स्वागत किया।

 

 

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि राज्य का नेतृत्व जिला मण्डी सेे सशक्त और ईमानदार नेता जय राम ठाकुर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जिला मण्डी के लोगों की बहुत समय से लम्बित इच्छा और आकांक्षा पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का जल जीवन मिशन कार्यक्रम देश और राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य आंका गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य में 6.04 लाख पानी के नल लगाए गए हैं।

मण्डी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने उनके गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में अवगत करवाया।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय विश्वविद्यालय पर भाजपा नेताओं का रवैया ठीक नहीं बोले, कांग्रेस प्रवक्ता संजय रतन

पूर्व विधायक डी.डी. ठाकुर ने मुख्यमंत्री और इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने नव स्तरोन्नत नगर निगम मण्डी के लिए 15 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मण्डी नगर में 200 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुनीष कपूर और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता भुवनेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।  

सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, दं्रग के विधायक जवाहर ठाकुर, बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी, जोगिन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जस्वाल, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स