By अभिनय आकाश | Jan 25, 2023
दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भगत सिंह, राजगुरु जैसे युवाओं की शहादत के बाद देश को आज़ादी मिली थी। आज इस आज़ादी और गणतंत्र को कायम रखने और सुदृढ़ करने की ज़िम्मेदारी आने वाली पीढ़ियों के ऊपर छोड़ कर गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दो बातें बहुत अहम हो जाती हैं। एक तरफ हम मीडिया में पढ़ते हैं कि हमारी सीमाओं पर चीन कुछ वर्षों से हमें आंखें दिखा रहा है। यह हम सबके लिए चिंता की बात है। हमारे सैनिक उनका मुकाबला करने में पीछे नहीं हैं, लेकिन हमारा भी फर्ज बनता है कि उनका साथ दें और चीन को कड़ा संदेश दें।