अगर पश्चिम बंगाल अलग देश होता तो श्रीलंका से भी बदतर होते हालात, ममता पर बरसते हुए बोले मजूमदार

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2022

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल अलग देश होता तो उसकी हालत श्रीलंका से ज्यादा बदतर होती। दरअसल, श्रीलंका आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और वहां की सरकार स्थानीय नागरिकों के गुस्से का सामना कर रही है। श्रीलंका ईंधन के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की कमी का भी सामना कर रहा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी अपने राज्य का हिसाब ठीक से रखें। श्रीलंका का तो बंटाधार हो गया। श्रीलंका का कुल लोन 6 लाख करोड़ था और पश्चिम बंगाल का 5.62 लाख करोड़ है, हम सिर्फ करीब 38,000 करोड़ से पीछे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अगर अलग देश होता तो उसकी हालत श्रीलंका से भी ज्यादा बदतर होती। पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, जिसकी चिंता ममता बनर्जी को करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा में गिरफ्तार नौ लोगों की फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच कराएगी CBI

भारत दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्था है, ऐसे में भारत के हालात भी श्रीलंका जैसे हो सकते हैं। इसको लेकर बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें मुफ्त में दी जाने वाली योजनाओं पर लगाम लगाने की राय दी गई थी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के ऊपर सबसे ज्यादा 6.53 लाख करोड़ रुपए का कर्जा है, जबकि पश्चिम बंगाल के ऊपर 5.62 लाख करोड़ रुपए का और गुजरात के ऊपर 5.02 लाख करोड़ का कर्जा है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया