निजी अस्पतालों से बोलीं सीएम ममता, कोविड-19 के रोगियों के इलाज से नहीं करें इंकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के निजी अस्पतालों से कहा कि वे कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए आने वाले किसी भी रोगी को लौटाएं नहीं। इससे पहले इस तरह के आरोप सामने आए थे कि कुछ निजी अस्पताल कोरोना वायरस के लक्षण वाले रोगियों का इलाज करने से मना कर रहे हैं। 

ममता ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 51 निजी अस्पतालों के साथ साझेदारी की है। मत भूलिए कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठा रही है। लेकिन अन्य अस्पताल भी जरूरी एहतियाती कदम उठाकर कोरोना वायरस के रोगियों का उपचार कर सकते हैं। मेरी सभी से अपील है कि उनका इलाज करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें बच्चों का टीकाकरण, रोगियों की डायलिसिस, गर्भवती महिलाओं और हृदयरोगियों को भी देखना होगा। हम निजी अस्पतालों के लिए जल्द परामर्श जारी करेंगे ताकि वे अपनी सुविधाओं को संचालित रखें और कोविड-19 के उपचार के लिए आ रहे रोगियों को मना नहीं करें।’’ बनर्जी ने डॉक्टरों से भी उनके चैंबर फिर से खोलने और सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करते हुए मरीजों का इलाज करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई